फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस फेल, प्रदूषण फैला रहे 15 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने नियमों को तोड़ने पर 32 वाहनों का चालान और सात वाहनों को सीज किया। इनमें 18 स्कूली वाहन भी शामिल है। यह कार्रवाई फिटनेस फेल होने और टैक्स जमा न करने पर हुई है।
विज्ञापन

एआरटीओ चेकिंग गुरदेव सिंह के अनुसार वुडलैंड, बियरशिबा, केवीएम, नैनी वैली, लिटिल फ्लावर, बिरला, निर्मला, एवरग्रीन, स्कालर पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेल के स्कूली वाहनों को परमिट शर्त का उल्लंघन, प्रदूषण (कुल 15) ड्राइवर के सीट बेल्ट न लगाने पर कार्रवाई की गई है। फिटनेस फेल होने और वाहनों के कागजात प्रस्तुत न करने पर केवीएम, स्प्रिंगडेल आकृति स्कूल के तीन वाहनों को सीज किया गया है। कार्रवाई में पांच अन्य वाहनों को सीज करने के साथ 17 का चालान किया गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना पड़ेगा भारी
हल्द्वानी। बस, टैक्सी, कार, बाइक चलाते समय मोबाइल से बात करना वाहन चालक को भारी पड़ेगा। परिवहन विभाग मोबाइल को जब्त करने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई करेगा। यह जानकारी आरटीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में परिवहन अधिकारियों ने रोडवेज, केमू, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों को दी। परिवहन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि हाईकोर्ट ने बीते दिनों आदेश दिया है, उसको सख्ती पालन कराया जाएगा। परिवहन अधिकारियों ने ड्राइवरों को वर्दी पहनने, वाहनों में स्पीड गवर्नर, जीपीएस को लगाने का भी निर्देश दिया। हालांकि कुछ यूनियनों के प्रतिनिधियों ने वर्दी के लिए समय सीमा देने का अनुरोध किया। परिवहन अधिकारियों ने कहा कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर मुकदमा दर्ज होगा। बैठक में आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ संदीप वर्मा, एआरटीओ गुरुदेव सिंह, एआरटीओ विमल पांडे, केमू अधिशासी निदेशक नीरज जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें