फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमडी और जीएम के नाम पर धोखाधड़ी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बीएसएनएल के सीएमडी और जीएम के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। अस्पताल संचालक और विभाग की सतर्कता के चलते सहारनपुर के नक्कुड़ जिले का व्यक्ति धोखाधड़ी को अंजाम नहीं दे पाया। महाप्रबंधक ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी ऊधमसिंह नगर और एसएसपी नैनीताल को पत्र भेजकर दी है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के महाप्रबंधक राणा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. दीपक छाबड़ा को सहारनपुर जिले के नक्कुड़ निवासी महताब अली ने फर्जी दस्तावेज बनाकर भेजे। कहा गया कि बीएसएनएल के अधिकारी और कर्मचारी बीमार होने पर आपके अस्पताल में इलाज कराएंगे। उसने डॉ. छाबड़ा को फोन कर बताया कि इससे आयकर से आपको छूट मिलेगी। आयकर से जो छूट मिलेगी, उस राशि का बंटवारा कैसे करना है बाद में बात कर लेंगे। अली ने बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव और महाप्रबंधक राणा अशोक कुमार सिंह के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी मोहर लगाकर पूरे दस्तावेज तैयार किए। राणा ने बताया कि अस्पताल को भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ जोड़ने के लिए दस लाख रुपये नगद मांगे थे। फोन पर दस लाख रुपये बार-बार नगद मांगने पर डॉ. छाबड़ा को शक हो गया। इस पर डॉ. छाबड़ा ने महाप्रबंधक राणा से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। साथ ही अपना एक प्रतिनिधि भी मिलने के लिए भेजा था। बताया कि अली 14 जुलाई की सुबह साढ़े नौ बजे डॉ. छाबड़ा से मिलने आने वाला था। राणा ने बताया कि उप महाप्रबंधक दीपक कुमार शर्मा और एसडीओ विजिलेंस राजेश मुरारी अली को रंगेहाथों दबोचना चाहते थे मगर अली 14 जुलाई को नहीं पहुंचा। ऐसा ही एक प्रस्ताव रुद्रपुर के फुटेला अस्पताल को भेजा गया। फुटेला अस्पताल के संचालक ने भी सारी जानकारी दी। राणा ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी ऊधमसिंह नगर और नैनीताल एसएसपी को पत्र भेजकर दी गई है।
विज्ञापन


सहारनपुर के एक व्यक्ति ने बीएसएनएल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अस्पताल को दिया कर्मियों के इलाज का झांसा
अस्पताल मालिक से मांगे दस लाख नगद, अस्पताल संचालकों की सतर्कता से बीच धोखाधड़ी
एसएसपी ऊधमसिंह नगर और एसएसपी नैनीताल को बीएसएनएल ने पत्र के माध्यम से दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें