हल्द्वानी। बुजुर्ग नीर नाथ उर्फ नीरू की मौत के मामले में मुखानी पुलिस ने मंगलवार को परिजनों से पूछताछ की। परिजनों से पुुलिस को कुछ हासिल नहीं हो सका। पुलिस को अब कॉल डिटेल पर भरोसा रह गया है। पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कातिलों को पकड़ने के लिए मंगलवार को नीरू के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की लेकिन कोई ठोस तथ्य हाथ नहीं लग सका। एसओजी की टीम इस मामले में कॉल डिटेल इकट्ठा कर जांच मेें जुटी है। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल का कहना है कि जल्द ही जांच का परिणाम सामने आएगा।