फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र नेता को गोली मारने में अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पूर्व छात्र नेता रोहित तिवारी को गोली मारने के मामले में एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बुधवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। वह रोहित के घर भी पहुंचे और लगभग एक घंटे तक जांच-पड़ताल की। शाम को पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले को पैसों से जुड़ा होना मानकर जांच कर रही है। बुधवार को कई संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

मल्लीताल में फेयर हैवेंस होटल के पास मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे चार्जन लॉज निवासी रोहित तिवारी पुत्र कृष्ण चंद्र तिवारी खून से लथपथ पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। जहां उसे एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बुधवार को एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मीणा इसके बाद रोहित के घर पहुंचे और लगभग एक घंटे तक जांच पड़ताल की। एसएसपी ने रोहित के पिता से भी कई बिंदुओं पर जांच की।
एसएसपी ने बताया कि डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में रोहित को गोली मारने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि घटना रंजिश और पैसे के लेनदेन से जुड़ी हो सकती है। प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोहित की हालत बुधवार शाम तक नाजुक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें