फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना लूटकांड पांच संदिग्धों की तलाश

विज्ञापन
demo
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोना लूटकांड के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस घटना को देहरादून में हुई लूट की वारदात से जोड़कर देख रही है। सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्धों के चेहरे सामने आए हैं। पुलिस इसी आधार पर पांचों लुटेरों की तलाश कर रही है। मदद के लिए देहरादून की जानकारियों को साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नैनीताल शंकर ज्वैलर्स के कर्मचारी कोलकाता के हुबली जिले के सिंगूर निवासी मेराज उर्फ राजू (30) ने कोतवाली थाने में शुक्रवार को तहरीर दी। उसने बताया कि 75 की जगह 90 ग्राम सोना लुटेरों ने पुलिस चेकिंग के नाम पर लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस टीमों ने बाजार में जाकर दुकानों के सीसीटीवी को चेक किया। जांच के दौरान पुलिस को पांच संदिग्धों के फुटेज मिले हैं। पुलिस लुटेरों के वाहनों का नंबर तलाश रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
एसएसआई विजय सिंह मेहता का कहना है कि इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। शहर के पुराने छह बदमाशों से भी घटना के बाबत पूछताछ हुई है। एसओजी की टीम वारदात के खुलासे के लिए एक टावर के दस हजार नंबरों की जांच कर रही है। पुलिस को अभी कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। बता दें कि पिछले सप्ताह देहरादून में भी इसी तरह की लूट हुई थी। एसओजी की टीम ने देहरादून से संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज मंगाए हैं।
विज्ञापन



सोना लूटकांड के तार राजधानी देहरादून से जुड़ रहे
जांच में पांच संदिग्धों की फुटेज मिली, तलाश जारी
दुकानों में जाकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले


दून में भी हुई इसी प्रकार की वारदात
पटेल चौक की तरह देहरादून में भी पिछले सप्ताह सोना लूटा गया था। इस मामले में एसओजी ने देहरादून पुलिस सेे जानकारियां साझा की हैं। तेलंगाना प्रांत के हैदराबाद का एक गिरोह पुलिस के नाम पर लूटपाट करता है।
विज्ञापन

जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें