हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक टेंपो चालक से पूछताछ की लेकिन कोई ठोस साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बदमाशों ने 27 अगस्त की रात गोरापड़ाव स्थित घर में घुसकर बदमाशों ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी बेटी को अधमरा कर दिया। इस मामले में शहर के करीब 200 से अधिक युवक, युवतियों से पूछताछ की गई। हाईकोर्ट ने इस मामले में एसआईटी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसआईटी ने करीब सवा लाख मोबाइल नंबरों को खंगाला। कई लोगों से पूछताछ की लेकिन पुलिस कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। पुलिस ने इस मामले में वार्ड नंबर आठ निवासी टेंपो चालक को बुलाकर पूछताछ की। चालक ने हत्याकांड के पहले महिला से बातचीत की थी। पुलिस ने टेंपो चालक से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।