फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के एटीएम से ठगों ने पार किए 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। अल्मोड़ा जिले के गांव मंडलकोट, ताड़ीखेत निवासी भगत सिंह ने पिछले महीने 24 मई को खैरना के एसबीआई के एटीएम से चार हजार रुपये निकाले। इसी बीच उसके पास आए एक युवक ने एटीएम पिन कोड देख लिया और चकमा देकर दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। इसके बाद ठगों ने उसके एटीएम से भवाली और दिल्ली से 40 हजार से अधिक की धनराशि निकाल ली। खाते की रकम गायब होने पर 5 जून को भगत सिंह ने खैरना चौकी में घटना की सूचना दी। खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे में फोटो देखने पर एक युवक दिख रहा है। युवक बाहर का प्रतीत हो रहा है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें