फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ते के बाद हुई खून की उल्टी से बीटेक की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
छात्रा कविता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। बिड़ला कॉलेज में कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रही छात्रा शुक्रवार को नाश्ता करने के आधे घंटे बाद खून की उल्टी होने से बेहोश हो गई। बेहोश छात्रा को कॉलेज प्रबंधन के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा को ब्रेन हेमरेज होने की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन


उत्कर्ष विहार सैनिक कालोनी, कुसुमखेड़ा निवासी कविता साही (23) पुत्री स्व. होशियार सिंह साही भीमताल स्थित बिड़ला कॉलेज में कंप्यूटर साइंस में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को सुबह 8:45 बजे कॉलेज कैंटीन में कविता ने अपनी सहेलियों के संग नाश्ता किया। इसके बाद कविता अपने कमरे में चली गई। आधे घंटे बाद कविता खून की उल्टी करते हुए अपने कमरे से बाहर आई।

कविता को खून की उल्टी करता हुआ देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाते हुए कॉलेज वार्डन और प्रबंधन को बुलाया। इस दौरान कविता बेहोश हो गई। बेहोश कविता को कॉलेज के वार्डन डॉ. हेम पांडे, डॉ. आशुतोष भट्ट आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा की मौत की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। महिला एसआई सीमा आर्या, एसआई पनीराम टम्टा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उधर, छात्रा के मामा चरन सिंह और मौसेरे भाई आनंद सिंह भी भीमताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीमताल बिड़ला कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रही थी छात्रा
कॉलेज प्रबंधन ने ब्रेन हेमरेज की जताई आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें