फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने मानहानि के मामले में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पाल को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हरीश पाल के खिलाफ गौजाजाली उत्तर में रहने वाली उसकी पत्नी रजनीश ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में पेेश नहीं होने पर अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। इसके बाद भी आरोपी के नहीं मिलने पर गैर जमानती वारंट अदालत से जारी हुआ। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद फरार वारंटी को उसकी बहन के घर प्रेमकालोनी टीपीनगर से गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया लेकिन अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। बता दें कि करीब दो माहपहले भरण पोषण के मामले में भी पुलिस ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री को वारंट के तहत गिरफ्तार किया था।


बनभूलपुरा में फिर दो सट्टेबाज गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने दूसरे दिन भी मलिक का बगीचा में शुक्रवार को छापा मारकर दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 5030 रुपये नगद, सट्टे की पर्ची और पेन बरामद किया। पकड़े गए लोगों में नयीबस्ती निवासी मजर आलम उर्फ लाला, जवाहरनगर जाम फैक्ट्री निवासी ललित थापा शामिल है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें