हल्द्वानी। पटेल चौक के सराफा व्यवसायी संजय रस्तोगी ने जहर खाकर जान दे दी। व्यवसायी की खुदकुशी से घर वाले सन्न रह गए। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार ओम प्रकाश के बेटे संजय रस्तोगी (47) की पटेल चौक में सराफा की दुकान थी। 15 दिसंबर को उन्होंने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शनिवार की देर रात करीब तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय की दो बेटियां और एक बेटा प्रिंस है। बेटियों की शादी हो चुकी है। व्यवसायी ने किन कारणों के चलते जहर खाया यह घर वाले भी नहीं बता पा रहे हैं। मौत की सूचना मिलने पर पटेल चौक के व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान बंद कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उनका कहना था कि संजय साहसी थे। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया वह भी नहीं समझ पा रहे हैं।