हल्द्वानी। बरसाती कांटा गौजाजाली मंडी बाईपास पर हुई मारपीट के मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। बाइक से जा रहे आम का बगीचा निवासी उवैस बाइक को रविवार रात कार सवारों ने पीट दिया था। उवैस के भाई असगर, अकबर और पड़ोसी जुबैर वहां पहुंचे तो आरोप है कि कार सवारों ने उनकी भी पिटाई कर दी थी। घायलों को रात में ही बेस अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर असगर को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। असगर की तहरीर पर पुलिस ने रहमान, रिजवान, सलमान, अजीम मलिक और 15 अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 325,147, 148 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उस पर हमला किया था। इधर पप्पू का बगीचा निवासी रहमान ने आरोप लगाया कि उसकी कार तोड़ने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने रहमान की तहरीर पर धारा 323, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।