फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर इंजीनियर ने अपने कॉलेज में पढ़ने वाली युवती का यौन शोषण किया लेकिन पांच साल बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। नोएडा में एक कंपनी में नौकरी कर रही युवती ने उसकी धमकी से तंग आकर नौकरी तक छोड़ दी। मुखानी पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ दुराचार और उसकी मां के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संजय कालोनी जजी कोर्ट के पास निवासी जस्सू बिष्ट पांच साल पहले देहरादून में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। मुखानी क्षेत्र की युवती भी इसी कॉलेज में पढ़ती थी। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती का यौन शोषण किया। पढ़ाई पूरी करने पर युवती की नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी लग गई। जस्सू रुद्रपुर में एक कंपनी में नौकरी करने लगा। युवती ने इंजीनियर पर शादी के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती का आरोप है कि इंजीनियर और उसकी मां पार्वती बिष्ट ने शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष कमाल हसन ने जस्सू बिष्ट और उसकी मांग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच के लिए विवेचक नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें