फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी आश्रम पर महिला से पर्स छीना, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास सोमवार को एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स झपट लिया। सूचना पर पहुंची नौचंदी थाने की फैंटम ने कार्र्रवाई करने की बजाए महिला को वहां से टरकाया। जिस पर लोगों ने हंगामा किया।
मेडिकल थानाक्षेत्र के कीर्ति पैलेस कॉलोनी निवासी हेमलता पत्नी सुनील कुमार दोपहर को बाजार से रिक्शा से लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से महिला से पर्स छीन लिया। जिसमें दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड और एक मोबाइल था। छीनाझपटी में महिला रिक्शा से गिरने से बाल बाल बची। महिला से वारदात होने की जानकारी लगते लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास भी किया, लेकिन वह बाइक की स्पीड तेज कर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर फैंटम पर तैनात दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को 50 रुपये देकर महिला को वहां से भेज दिया। लोगों ने बताया कि गांधी आश्रम के पास अक्सर महिलाओं से लूटपाट होती है, लेकिन पुलिस गंभीर नहीं है। वारदात के बाद पुलिस मामले को छुपाने में लग जाती हैं। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह का कहना है कि थाने तक कोई शिकायत नहीं आई। मालूम किया जाएगा कि फैंटम पर कौन पुलिस वाले थे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
नौचंदी थाने की फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को टरकाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें