ठंडी सड़क के पास मकान का छज्जा गिरा
हल्द्वानी। ठंडी सड़क के पास एक फाइनेंस कंपनी के मकान का छज्जा मंगलवार की शाम अचानक गिर पड़ा लेकिन मौके पर उपस्थित लोग बाल बाल बच गए। एसडीएम ने घटना का जायजा लिया। ठंडी सड़क के पास योगेंद्र लाल खन्ना के मकान में एक फाइनेंस कंपनी है। मंगलवार की शाम अचानक छज्जा गिर पड़ा। इस बीच कंपनी के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने मौके का जायजा लिया। पूछने पर पता चला कि मकान पुराना होने के कारण छज्जा जर्जर अवस्था में हो गया था।