फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ
विज्ञापन

(एक युवक ऊधमसिंह नगर निवासी है और 30 जून को बनबसा जेल से छूटा है।)
फोटो
काठगोदाम और मंडी से तमंचे के साथ दो गिरफ्तार
हल्द्वानी। मंडी पुलिस ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास सोमवार को तमंचा और एक कारतूस के साथ युवक को दबोचा। पूछताछ से पता चला कि वह 30 जून को ही जेल से जमानत पर छूटा है। इधर, काठगोदाम पुुलिस ने भी एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंडी चौकी प्रभारी डीएन महंत ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक अतुल सिंह राणा ऊधमसिंह नगर जिले के महोलिया खटीमा का रहने वाला है। जांच से पता चला कि अतुल को बनबसा पुलिस ने 2015 में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 30 जून 17 को वह जेल से जमानत पर छूटा है। वहीं, काठगोदाम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के अनुसार सिपाही सुनील कुमार ने कॉलटैक्स खालसा होटल के पास कैनाल रोड निवासी दिग्विजय सिंह अधिकारी को तमंचे के साथ दबोचा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें