फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों ने तीन किशोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सेना के जवानों ने तीन किशोरों को पकड़कर भोटिया पड़ाव पुलिस को सौंपा। आरोप था कि तीनों चोरी करते हैं। पुलिस ने बच्चों के कब्जे से तीन शीशी व्हाइटनर बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राजपुरा के यह तीनों किशोर सेना छावनी के पास किसी मकान में घुस गए थे। बृहस्पतिवार को सेना के जवानों ने तीनों को पकड़कर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को सौंपा। दो किशोरों ने बताया कि उन्हें पुलिस ने काफी पहले सोना चोरी के आरोप में पकड़ा था। काफी दिनों तक वे बाल संरक्षण गृह में रह चुके हैं। शक है कि तीनों ने कबाड़ चुराया है। इस मामले में पुलिस किशोरों को लेकर कबाड़ी के पास गई थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि किशोरों के खिलाफ अभी अहम साक्ष्य नहीं मिलने पर नाम-पता नोटकर उन्हें छोड़ा गया है। तीनों कबाड़ बीनकर बेचते हैं और नशीला पदार्थ खरीदते हैं। उन्हें नशा से दूर रहने को कहा गया है। ये बच्चे नशे के आदी हो गए हैं। सेना के जवानों ने भी किशोरों से पूछताछ की है। जवानों को शक था कि कबाड़ की आड़ में ये बच्चे चोरी भी करते हैं।
विज्ञापन


सेना के जवानों ने तीन किशोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
तीन शीशी व्हाइटनर बरामद, पुलिस ने समझाकर छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें