फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों और एक फ्रूट के गोदाम में धधकी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरानगर शनिबाजार रोड पर बुधवार रात फर्नीचर और टायर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। इधर मंडी में फलों के गोदाम में आग लगने से दो बाइकें, तीन ट्राली, रिक्शे के साथ कई कैरेट फल जलकर नष्ट हो गए। देर रात फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। फर्नीचर और टायर की दुकान में 17 लाख की क्षति का अनुमान है लेकिन गोदाम की क्षति का आंकलन देर रात तक नहीं हो सका। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन

गौजाजाली निवासी अलाउद्दीन हुसैन की इंदिरानगर शनिबाजार रोड पर फर्नीचर और शाहिद मियां की टायर की दुकान सटी हुई हैं। बुधवार की रात करीब 12 बजे दोनों दुकानों में आग लग गई। दुकानों से धुआं उठता देखकर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दुकान मालिकों को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही बनभूलपुरा थाने के एसएसआई मंगल सिंह और उपनिरीक्षक धर्म सिंह मौके पर पहुंचे। अग्निशमन के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गया था। अभी दोनों दुकानों की आग बुझी नहीं थी कि मंडी परिसर में सिंध फ्रूट एजेंसी के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी गोदाम में आग बुझाने चली गई। फ्रूट एजेंसी के मालिक धर्मपाल कालोनी बरेली रोड निवासी तरुण तेजवानी दुकान पर पहुंचे तो गोदाम की आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि रात के समय पल्लेदार एजेंसी में सोते हैं। आग लगने की जानकारी पल्लेदारों ने दी। गोदाम में रखी दो बाइकें, तीन रिक्शा ट्राली और कई कैरेट सब्जी और फल के सामान जलकर नष्ट हो गए। रात एक बजे के बाद अग्निशमन विभाग ने गोदाम की आग को काबू में किया। व्यवसायी का कहना था कि अभी तत्काल क्षति का आकलन करना मुश्किल है। यहां आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।


दो दुकानों और फलों के गोदाम में धधकी आग
फर्नीचर की दुकान में दस लाख और टायर की दुकान में सात लाख क्षति का दावा
गोदाम में दो बाइकें, तीन ट्रॉली, रिक्शे के साथ कई कैरेट फल नष्ट

दोनों दुकानों में 17 लाख की क्षति
फर्नीचर दुकानदार अलाउद्दीन का कहना है कि दुकान में रखे तैयार माल और लकड़ी सहित दस लाख की क्षति हुई है। इसी प्रकार पड़ोसी टायर के दुकानदार शाहिद मियां का दावा है कि टायर के अलावा आलमारी में दो लाख नगदी और पुस्तकें थी। कुछ सात लाख की क्षति के नुकसान का हुआ है।
विज्ञापन


तेज हवा भी आग को बढ़ाई
बुधवार की रात सर्दी के साथ तेज हवाएं चल रही थी। आग को बढ़ाने में हवाएं कारगर हुई। इसी कारण अग्निशमन विभाग को आग काबू करने में देर हुई। गोदाम में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें