फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीना चुंगी पर प्रेमी-प्रेमिका के परिजन भिड़े

विज्ञापन
love - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। सुरक्षा की मांग करने हाईकोर्ट जा रहे प्रेमी-प्रेमिका के परिजन बुधवार को नगर की चीना चुंगी पर भिड़ गए। थाना रुड़की जिला हरिद्वार के ग्राम मुकरबपुर पीरान कलियर निवासी युवक बुधवार दोपहर अपनी प्रेमिका के साथ हाईकोर्ट की ओर जा रहा था। इसी बीच युवती के परिजन आ गए। युवती पक्ष के लोगों ने दोनों को चीना चुंगी के पास रोक लिया। मल्लीताल पुलिस के अनुसार प्रेमिका के परिजन युवती को अपने साथ ले जाना चाह रहे थे। प्रेमी ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पाकर मल्लीताल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें