फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जुआरी गिरफ्तार साढ़े नौ हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने देवलातल्ला में बुधवार की शाम छापा मारकर पांच जुआरियों को धर दबोचा लेकिन अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से साढ़े नौ हजार रुपये और ताश की गडिड्यां बरामद की है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस को जुआरियों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस देवला तल्ला में छापा मारा तो पांच लोग पकड़े गए लेकिन पांच लोग मौके से चंपत हो गए। पुलिस ने जामा तलाशी के दौरान मौके से साढ़े नौ हजार रुपये और ताश की गडिड्यां बरामद की हैं। पकड़े गए लोगों में देवला मल्ला के दिग्पाल सिंह और चंदन सिंह, राजपुरा के विजय कुमार मोहन, पश्चिमी खेड़ा के हरेंद्र सिंह और पूर्वी खेड़ा के कमल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें