फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटाबाग में गोली मारने का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग ब्लॉक के रियाड़ गांव में पिछले माह हुए गोलीकांड के आरोपी आन सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ शांति कुमार ने बताया कि ग्राम दोहनिया निवासी दिनेश का पुत्र ललित 18 फरवरी को रियाड़ गांव में मजदूरी करने गया था। रात में उसी गांव के आन सिंह ने नशे की हालत में उसके पुत्र ललित के साथ मारपीट, गाली गलौज की। जब ललित भागने लगा तो आन सिंह ने उस पर फायर झोंक दिया। इससे ललित के पैर में गोली लग गई। घटनास्थल राजस्व पुलिस क्षेत्र में था। इसलिए कोटाबाग पटवारी चौकी में 20 फरवरी को इस घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। राजस्व पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी तो मामला सिविल पुलिस में हस्तांतरित हुआ। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि रविवार रात आन सिंह घर आया है। इसलिए टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से अवैध बंदूक समेत एक कारतूस भी मिला। उन्होंने बताया कि आन सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में 12 से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।

रियाड़ गांव में गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के पास से अवैध बंदूक, खोखा बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें