फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के आरोपियों का वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने कातिलाना हमले के तीन आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। उनके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट और कुर्की उद्घोषणा का आदेश मिल चुका है।
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव निवासी कविंद्र सिंह पतियाल, सुरेंद्र सिंह 13 जनवरी की रात खाना खाने के लिए शमा होटल में गए थे। होटल से बाहर निकलने पर मामूली विवाद को लेकर हमलावरों ने कविंद्र को पीटना शुरू किया। इस बीच सुरेंद्र सिंह बचाव करने के लिए आगे आए। हमलावरों ने कविंद्र को पीटकर बेहोश कर दिया। उन्होंने सुरेंद्र की अंगुली को चबाने की कोशिश की। पिटाई से सुरेंद्र का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। इस मामले में घायल कवींद्र की अस्पताल में हालत गंभीर है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीन लोगों को चिन्हित कर लिया है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी के अनुसार आरोपियों में सत्या विहार आरटीओ रोड निवासी मुकेश बसेड़ा, जयदेवपुर आरटीओ रोड निवासी संदीप पांडे, योगी चुफाल उर्फ योगेंद्र का नाम शामिल हैं। फुटेज से पता चला कि हमलावर आई -20 कार से आए थे। पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट और कुर्की उद्घोषणा करने का आदेश दिया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने के लिए आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तारी न होने पर अदालत के आदेशानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई होगी
जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें