फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी का पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालू सिद्ध मंदिर के समीप शुक्रवार दोपहर एक फौजी की पत्नी का पर्स उचक्कों ने उड़ा दिया। पर्स में दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड सहित अन्य कागजात मौजूद थे। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर पर्स की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिठौरिया नंबर एक निवासी केएस खर्कवाल की पत्नी कमला खर्कवाल शुक्रवार को राशन कार्ड बनवाने और अनय काम के लिए बाजार आई थी। वह कालू सिद्ध के समीप खड़ी थी। इसी समय बडे़ बैग से किसी उचक्के ने पर्स उड़ा दिया। महिला का कहना था कि कुछ देर बाद बैग में देखा तो पर्स गायब था। इस मामले में महिला ने घटना से एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी को अवगत कराया।

पुलिस इस मामले में उचक्कों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कुछ हल्की तस्वीरें सामने आई हैं। पिछले सप्ताह भी इसी प्रकार नाबालिगों ने एक महिला के बैग से पर्स उड़ा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग उचक्कों को पकड़कर पैसे बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी की पत्नी का पर्स उड़ाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें