फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मोबाइल के झगड़े ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन दीं। दंपति के बीच झगड़ा हुआ तो पति पत्नी का मोबाइल लेकर चला गया। पत्नी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। उसके दुधमुंहे बेटे का दो दिन पहले ही पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। पति अंबाला से छुट्टी लेकर आया था।
विज्ञापन

अंबिका बिहार कालोनी निवासी प्रेम सिंह की पत्नी नेहा सिंह (21) का एक साल का बेटा पारस रविवार दोपहर अपने दादा और दादी के पास खेल रहा था। इस बीच नेहा काफी देर से कमरे से बाहर नहीं आई। घर वालों ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई तो उसने कहा कि जहर खा लिया है। इस पर घर वाले परेशान हो गए। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर देखा तो नेहा बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसे तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पूछताछ से पता चला कि नंधौर निवासी अमर सिंह रौतेला की बेटी नेहा की शादी फरवरी 2015 में प्रेम सिंह से हुई थी। शुक्रवार को नेहा के बेटे का पहला जन्मदिन था। अंबाला में नौकरी कर रहा प्रेम सिंह भी छुट्टी लेकर घर आया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि जन्मदिन के बाद पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। प्रेम पत्नी का मोबाइल लेकर गया था। पुलिस ने इस मामले में मायके वालों को भी बुलाया है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें