फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी में डूबी युवती के परिजनों ने जताई रेप की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बजूनिया हल्दू स्थित गत्ता फैक्ट्री में टैंक में गिरी युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि रविवार को घर वालों ने दुष्कर्म की आशंका जता दी। इसके बाद पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार की बात कह रही है। डीएनए विश्लेषण के अलावा वैजाइनल और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि युवती का पुलिस ने पंचायतनामा भर दिया था लेकिन प्रथम दृष्टया अंदरूनी चोट के निशान नहीं पाए गए। सुबह युवती के घर वालों ने दुष्कर्म की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल पैनल के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। पुलिस ने इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध किया तो तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के लिए सारे अवयव प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में डॉक्टरों की राय ली जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि घटना की तह तक जाने के लिए फैक्ट्री के कर्मचारियों के भी बयान लिए गए हैं।
ये था मामला
बजूनिया हल्दू स्थित गत्ता फैक्ट्री में शनिवार दोपहर खुले टैंक में गिरने से युवती की मौत हो गई थी। वह फैक्ट्री में ही काम भी करती थी। इससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया था। फैक्ट्री के कर्मचारियों का कहना था कि युवती पैर फिसलने के कारण टैंक में गिरी है लेकिन पुलिस ने उनकी इस बात को नकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें