हल्दूचौड़ (नैनीताल)। नशेड़ी ट्रक चालक की लापरवाही से हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में सीसीटीवी टूट गए। ट्रक यूपी 15 एटी 6387 रविवार दोपहर हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रहा था। इसे देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। चालक को नशे में देखकर ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने ट्रक की गति बढ़ाकर तेजी से भागने का प्रयास किया। इस प्रयास में ट्रक पुलिस चौकी से जा टकराया। इससे चौकी में लगे सीसीटीवी टूट गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाना बहेड़ी जिला बरेली यूपी के ग्राम नारायण नगला निवासी चालक मो. तसलीम को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार वह नशे में था।