पति पर मारपीट का मुकदमा
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में एक महिला ने पति पर अश्लील हरकतें, गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
उजाला नगर निवासी जरीना बेगम ने बनभूलपुरा पुलिस को बताया कि उसका पति कदीर ने आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें व गाली गलौज करता है। इसका विरोध करती है तो मारपीट करने लगता है। कई बार परिजनों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह बाज नहीं आ रहा है।