हल्द्वानी। प्रेमिका से नाराज युवक ने शनिवार को अपने घर में जहर खा लिया। घर वाले उसे मुखानी चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
देवलचौड़ खाम निवासी राहुल राम (25) पुत्र प्रेम राम ने शनिवार को अपने घर में जहर खा लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि युवक का दिल्ली में काम करते समय एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
घर लौटने पर वह उससे बातचीत करता था। शनिवार को युवती से मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसका विवाद हो गया। युवती की बात से वह परेशान हो गया। बताया जा रहा है कि इसी कारण उसने जहर खाकर जान दे दी।