फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर थिरके पर्यटक, मचाया धमाल, जमकर की मस्ती

विज्ञापन
डीजे पर थिरके पर्यटक, मचाया धमाल, जमकर की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट पर सरोवर नगरी पर्यटकों से गुलजार रही। होटलों में डीजे की धुन पर पर्यटक जमकर थिरके। शाम से लेकर देर रात तक मस्ती होती रही और संगीत कार्यक्रमों में खूब धमाल हुआ। दिन भर नगर पर्यटकों से गुलजार रहा। 60 से 70 प्रतिशत होटल पैक रहे। पर्यटक वाहनों से मल्लीताल की डीएसए कार पार्किंग खचाखच भर चुकी है। इसके अलावा अन्य पार्किंग स्थल भी दोपहर में ही पैक हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए देश के विभिन्न शहरों से काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। सुहावने मौसम के बीच इन पर्यटकों ने जहां नगर की माल रोड पर खूब मौज-मस्ती की तो दूसरी ओर उन्होंने नगर
के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक जू में सर्वाधिक 1336 पर्यटक पहुंचे। जू के वन दरोगा खजान चंद्र मिश्रा ने बताया कि जू में 1146 वयस्क और 190 बच्चों ने सैर की। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केव गार्डन में 850 और केबिल कार से 900 पर्यटकों ने सैर की। नगर के हनुमानगढ़ी, स्नोव्यू, किलबरी, बारापत्थर, हिमालय दर्शन, वाटर फाल, टिफिनटाप, हिमालयन बाटनिकल गार्डन में भारी संख्या में पर्यटक देखे गए। नगर के अधिकांश होटल पैक रहे। नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए नगर में अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन




थर्टी फर्स्ट : डीजे पर थिरके पर्यटक, मचाया धमाल, जमकर की मस्ती
पर्यटकों से गुलजार रही सरोवर नगरी
60 से 70 प्रतिशत होटल हुए पैक



धूमधाम से मनाया नए साल का जश्न
रामनगर (नैनीताल)। नए साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और आसपास के होटलाें, रिजॉर्टों में पहुंचे पर्यटकों ने नए साल का जश्न पूरे उल्लास के साथ मनाया। उधर, उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाया। पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी विपिन जोशी, आमडंडा में गर्जिया चौकी इंचार्ज हरीश पुरी, कोसी बैराज पर एसआई इंद्रजीत की ओर से चेकिंग की गई। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने शाम को अभियान चलाया। एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की। एसडीएम हर गिरी, सीओ लोकजीत सिंह, कोतवाल रवि सैनी, एसएसआई कश्मीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें