फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक बरामद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नशा आदमी से क्या-क्या न करा दे। मजदूरी करने वाले दो युवकों ने नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए बाइक चोरी शुरू कर दी। रविवार को दोनों पकड़े गए तो पोल खोल गई। उनके पास चोरी की गई दो बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि लटूरिया बाबा मंदिर के पास से चोरों ने शनिवार को बाइक (डीएल-3एससीटी -0192) चुरा ली थी। वाहन स्वामी नारीमन चौराहा काठगोदाम निवासी खालिद खान ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बाइक को बरामद करने के लिए टीम गठित की।

टीम में शामिल उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, संजीत कुमार राठौड़, विनोद घई और परवेज अली रविवार को इंदिरानगर रेलवे क्रासिंग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस टीम ने चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों ने अपना नाम नई बस्ती ताज मस्जिद के पीछे रहने वाला जीशान और कसावन मस्जिद के पास लाइन नंबर 16 निवासी मोहम्मद आदिल बताया।
विज्ञापन


दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक और बाइक बरामद की। यह बाइक मुरादाबाद की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष महंत का कहना है कि दोनों दोनों मजदूरी करते हैं और नशे के लिए बाइक चुराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें