फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान की जगह सीपीयू ने आज अपनाई चेतावनी की तरकीब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने और जागरूक कराने के लिए सीपीयू ने अब नया तरीका अपनाया है। अब चालान करने के बजाय लोगों से संकल्प पत्र भरवाये जा रहे हैं जिसमें नियमों का उल्लंघन न करने की बात कही गई है। पहले दिन ही 300 से ज्यादा लोगों ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन

सीपीयू प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि सिंधी चौराहा, अग्रसेन चौराहा, कालाढूंगी तिराहा, मुखानी चौराहा, एसडीएम कोर्ट के सामने और तिकोनिया पर अलग-अलग टीमों को रविवार की दोपहर चेकिंग के लिए तैनात किया गया था। टीम में शामिल सीपीयू जवानों ने गलत साइड से चलने वाले, नो पार्किंग का नियम तोड़ने, चलती गाड़ी में मोबाइल से बात करने वालों को पकड़ा लेकिन उनका चालान नहीं किया। सीपीयू जवानों ने नियम तोड़ने वालों को उनकी गलतियों का एहसास कराने के लिए एक कागज पर नाम, पता, नंबर गलती के कारण को लिखवाने के बाद उस पर दस्तखत कराया। कागज पर लोगों ने संकल्प लिया कि वे अब यातायात के नियमों उल्लंघन नहीं करेंगे। सीपीयू के जांच अधिकारियों ने बताया कि नियम से वाहन चलाने पर हादसे कम होंगे। जाम भी नहीं लगेगा। नियम तोड़ने के कारण जाम लग जाते हैं। लोग हादसे का भी शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


सीपीयू ने अपनाया नया तरीका, चालान की जगह भरवाया जा रहा शपथपत्र
300 से ज्यादा लोगों ने पहले दिन ही लिया नियमों का उल्लंघन न करने का संकल्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें