फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के सुपरवाइजर के पुत्र ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सेंट थेरेसा स्कूल की बस के चालक ने जहर खाकर जान दे दी। उसके पिता नगर निगम के सफाई नायक हैं। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

काठगोदाम निवासी दिनेश चंद्र नगर निगम में सफाई नायक के पद पर तैनात है। उनका 20 वर्षीय पुत्र विवेक सेंट थेरेसा स्कूल में बस चालक था। बुधवार को विवेक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसको सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें