फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन व्यवसायी पर फायरिंग कर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लाक के गांव सेठी (धारीकोट) में बुधवार देर रात पट्टाधारक को हवाई फायरिंग कर उसे मारने की धमकी दी गई है। इससे घबराए परिजनों ने बृहस्पतिवार को तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी मोहन सिंह सजवाण को दिए ज्ञापन में भुवन सिंह नेगी, हरेन्द्र सिंह, कुंदन सिंह, पदमा देवी, बसंती देवी व प्रेम सिंह ने कहा है कि सेठी धारीकोट में उनके नाम की पट्टे की जमीन है जिसमें खनन चल रहा है। कहा गया है कि जो लोग खनन करा रहे हैं उन्होंने उनसे खनन की स्वीकृति नहीं ली है और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर खनन शुरू कर दिया है। आरोप है कि इस संबंध में राजस्व पुलिस से शिकायत की गई थी। उनकी भूमि पर खनन करा रहे एक व्यक्ति ने बुधवार की रात उनके घर के पास पहुंचकर दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुए उन्हें डराया धमकाया जिससे वह दहशत में हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी ने खनन निरस्त कराने और कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें