फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला को पीटने वाले जेठ और जेठानी सहित छह लोगों पर केस

Thu, 12 Jun 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। बंडिया भट्टा क्षेत्र में एक महिला को उसके परिजनों ने पीटकर घायल कर दिया। महिला के भाई की तहरीर पर कोतवाली में जेठ-जेठानी सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुरानी मंडी निवासी जगरूप सिंह ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन दर्शना रानी का सुरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच के साथ हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं है। जीजा सुरजीत सिह तनाव के चलते मानसिक रूप से कमजोर हो गए हैं। इसका फायदा उठाकर बहन का जेठ मक्खन सिंह और अन्य संपत्ति अपने नाम कराने के प्रयास में रहते हैं। बहन इसका विरोध करती है। चार जून को बहन दर्शना रानी पति को देखने अपने जेठ के घर गई थी।
घात लगाकर बैठे जेठ मक्खन सिंह, जेठानी रूपरानी, जसवंत सिंह उर्फ निक्का, संतोष सिंह उर्फ सोक्खा, ज्योति और जसवंत सिंह उर्फ निक्का की पत्नी ने बहन को घेर लिया और जमकर पीटा। उसके सिर, चेहरे व अन्य जगहों पर वार किए गए। वह गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही बेहोश हो गई थी। उसे सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें