फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची से शराब दे रहा था शराब, दुकान सील

विज्ञापन
किच्छा में शराब की दुकान सील करते एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व अन्य - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
रोडवेज के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान पर एफएसटी और एसओजी ने छापा मारकर पर्ची पर शराब बेचते पकड़ा। हालांकि इस दौरान शराब लेने वाले फरार हो गए। एसडीएम ने दुकान सील कर दी है।
विज्ञापन

एफएसटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार टीम के साथ पुलभट्टा क्षेत्र में गश्त पर थे। इस बीच सूचना मिली कि किच्छा रोडवेज के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान पर किसी राजनीतिक पार्टी के लोग पर्ची देकर शराब ले रहे हैं। सूचना पर प्रभारी एफएसटी और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि शराब की दुकान के बाहर तीन लोग खड़े हैं। उन्होंने दुकान के सेल्समैन को पर्ची दी तो उन्होंने शराब की पेटी उन्हें थमा दी।
टीम के पहुंचते ही वे लोग शराब लेकर फरार हो गए। टीम ने सेल्समैनों से इस बाबत पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज चेक की गईं तो एक सेल्समैन की जेब से पर्ची बरामद हुई। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा मौके पर पहुंचे और दुकान सील कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुकान की डीवीआर कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में भी हुई छापामारी
रुद्रपुर। पुलिस, प्रशासन, आबकारी और एसओजी टीम ने शाम के समय दुकान में छापामारी की। टीम ने शराब के दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही सीसी टीवी कैमरे खंगाले। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि अंग्रेजी शराब की दुकान में राजनीतिक पार्टियों की पर्चियों पर शराब की पेटियां मिलने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर दुकान में छापेमारी की गई थी। आबकारी विभाग की टीम ने सीसी फुटेज भी चेक किए गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें