नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में स्पर्श गंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और नमामि गंगे के संयुक्त आयोजन में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गंगा स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देना रहा। कार्यक्रम प्रभारी रजत ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नियमित स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम, जल स्रोतों के संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां, प्लास्टिक उपयोग में कमी, स्वच्छता शपथ और पर्यावरण संरक्षण संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाता है।