फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कमिश्नर के नाम से फेसबुक में फर्जी पेज बनाकर अपलोड की अश्लील फोटो

Sat, 20 Jan 2024 03:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। साइबर अपराधियों ने फेसबुक पेज में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसमें किसी महिला की अश्लील फोटो अपलोड कर दी। मामला संज्ञान में आने पर आयुक्त ने एसएसपी को फर्जी पेज को ब्लॉक कराते हुए मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




आयुक्त दीपक रावत सोशल मीडिया में खासे सक्रिय रहते हैं। फेसबुक से लेकर यू-ट्यूब चैनल तक में उनके लाखों फालोअर हैं। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात व्यक्ति ने आयुक्त के नाम से फेसबुक में फर्जी आईडी तैयार कर उसमें महिला की अश्लील फोटो अपलोड कर दी। जैसे ही इसकी जानकारी आयुक्त को हुई तो उन्होंने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में एसएसपी पीएन मीणा को फर्जी पेज को ब्लाक करते हुए कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें