रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर से दो बाघिनों को कालागढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा गया है। इन्हें कानिया से एक महीने पहले पकड़ा गया था।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि कानिया गांव में बाघ ने छह गायों को मारा दिया गया था। इससे ग्रामीण दहशत में थे। वन विभाग ने कैमरा ट्रैप लगाया तो इसमें एक बाघिन दिखाई दी जिसकी मौजूदगी गांव में दिखाई दे रही थी। कॉर्बेट के वन कर्मचारियों ने तीन दिसबंर को रेस्क्यू चलाकर दो बाघिनों को पकड़ा था। दोनों का ढेला रेस्क्यू सेंटर में उपचार भी किया गया। दोनों अब पूरी तरह से स्वस्थ थे। चीफ वाइल्ड वार्डन के निर्देश के बाद दोनों को जंगल में छोड़ा गया है।
जम्मू में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सभी पार्टी के सात मोर्चों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक आयोजित