फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्रीम पाउडरा घसनी किले ने...

Sat, 08 Jun 2024 06:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेतालघाट महोत्सव में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। कलश यात्रा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय बेतालघाट महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। बेतालघाट महोत्सव समिति और धुरी फाउंडेशन की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या और जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने किया। लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल ने 'संगीता में फोन करूल' लोक गायक राकेश खनवाल ने ' क्रीम पाउडरा घसनी किले ने' और लोक गायक कौशल पांडे ने ' हिटो बेतालघाटा महोत्सव देखुलौ' आदि गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बेतालघाट महोत्सव से कुमाऊंनी संस्कृति को जीवित करने का प्रयास बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इस तरह के महोत्सव में प्रतिभाग करना चाहिए। महोत्सव में पहाड़ी उत्पाद और पहाड़ी व्यंजन के स्टॉल लोगों को पसंद आए। वहीं बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया। मेला संयोजक सुरेंद्र सिंह हाल्सी ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को उत्तराखंड की लोक संस्कृति से रूबरू कराना है। साथ ही स्थानीय बोली, लोक कला को बढ़ावा देना है। इससे पहले सुबह 200 से अधिक महिलाओं ने बेतालेश्वर महादेव मंदिर से हनुमान मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान राहुल अरोरा, रमेश तिवारी, तारा भंडारी, प्रताप बोहरा, नंदी खुल्बे, मुन्ना नेगी, चित्रा गैड़ा, मोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें