फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोअर मॉलरोड के ट्रीटमेंट के दौरान अपर मॉलरोड पर बढ़ीं दरारें, सुरक्षा पर मंडराया संकट

Wed, 19 Aug 2026 11:13 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में लोअर मॉलरोड के मरम्मत कार्य के दौरान अपर मॉलरोड पर दरारें उभरने लगी हैं। मंगलवार को पर्यटन कार्यालय के सामने ये दरारें पहले से काफी बढ़ी हुई दिखीं, जिससे सड़क की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन
नैनीताल की अपर मॉलरोड पर पड़ी दरार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में क्षतिग्रस्त लोअर मॉलरोड के ट्रीटमेंट कार्य के दौरान ही अपर मॉलरोड पर दरारें उभरने लगी हैं। मंगलवार को पर्यटन कार्यालय के सामने अपर मॉलरोड पर दरारें पहले की तुलना में बढ़ी हुई दिखाई दीं। इससे सड़क की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दरारें लगातार बढ़ीं तो नगर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

वर्ष 2018 में सड़क का करीब 25 मीटर हिस्सा टूटकर झील में समा गया था। टीएचडीसी के विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर 40 मीटर हिस्से के उपचार के लिए करीब चार करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार हुई और शासन ने 3.48 करोड़ रुपये मंजूर किए। आठ निविदाओं के बाद काम स्टारकॉन इन्फ्रा प्रोजेक्ट इंडिया प्रा.लि., दिल्ली को मिला। इसी दौरान वर्ष 2025 में करीब 20 मीटर हिस्से में फिर लंबी दरारें पड़ गईं। इसके बाद सड़क के और 30 मीटर हिस्से की सुरक्षा के लिए 1.32 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए गए और सितंबर 2025 में काम शुरू हुआ। वर्तमान में लोअर मॉलरोड पर ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा है। लोअर मॉलरोड पर कार्य के चलते सूचना कार्यालय से यातायात का संचालन अपर मॉलरोड से किया जा रहा है। इससे अपर मॉलरोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर लोअर मॉलरोड पर मशीनों से ड्रिलिंग का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में पर्यटन कार्यालय के सामने अपर मॉलरोड पर दरारें उभरने लगी हैं। मंगलवार को इन दरारों का बढ़ा हुआ स्वरूप सामने आने के बाद सड़क की स्थिति को लेकर चिंता और बढ़ गई है। यदि दरारें और बढ़ती हैं तो खतरा बढ़ सकता है। अब लोअर मॉलरोड का ट्रीटमेंट पूरा होने से पहले ही अपर मॉलरोड पर दरारों का बढ़ना चिंता का विषय बन गया है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि उक्त स्थान पर पूर्व में भी दरार उभरी हुईं थी। इन दिनों काम के चलते हल्की दरारें दिखाई दे रही हैं। लोअर मॉलरोड के ट्रीटमेंट के बाद अपर मॉलरोड की दरारों को भी भर दिया जाएगा।

देवीधूरा-बसानी मार्ग पर भू-धंसाव के साथ उभरी दरारें

विज्ञापन

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में बोहरागांव के पास किलोमीटर 19 में सड़क में मंगलवार को अचानक भू-धंसाव होने के साथ बड़ी-बड़ी दरारें उभर आईं। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। बता दें कि जून 2023 में देवीधूरा-बसानी मार्ग बनकर तैयार हुआ था लेकिन पहली ही बरसात में सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। इस बार भी बरसात में सड़क जगह-जगह भू-स्खलन की चपेट में है। पीएमजीएसवाई की सहायक अभियंता नेहा अमरीन मंसूरी ने बताया कि जेसीबी से पहाड़ी की ओर कटिंग कर रास्ता बनाया गया है। सड़क को सभी वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें