नैनीताल के तल्लीताल स्थित पंप हाऊस की दीवार में आई दरारें।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। तल्लीताल स्थित कैनेडी पार्क के पास नैनीझील के किनारे पंप हाउस की सुरक्षा दीवार में दरार पड़ गई। इससे पंप हाउस की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मालरोड स्थित पंप हाउस की इस सुरक्षा दीवार में हल्की दरारें पड़ी थीं, लेकिन अब इसमें चौड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे पंप हाउस को सुरक्षा खतरा पैदा हो गया है। (संवाद)