कालाढूंगी (नैनीताल)। बन्नाखेड़ा वन क्षेत्र और पुलिस की टीम ने संयुक्त गश्त के दौरान एक पिकअप से खैर की 20 क्विंटल लकड़ी बरामद की। लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेड़ा लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मोना इस्लामनगर से आने वाली रोड पर टीम ने पिकअप को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक नहीं रुका। पीछा करने पर चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पिकअप जब्त कर ली गई है। वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। टीम में वन दरोगा शैलेंद्र चौहान, कांस्टेबल गिरीश चंद, धर्मेंद्र मेहरा, धर्मवीर, शिवराज सिंह चौहान आदि थे। (संवाद)