फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन के साथ दुराचार की कोशिश 

Wed, 29 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ बलात्कार का प्रयास किया। इस मामले में  बनभूलपुरा पुलिस ने चचेरे भाई के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

 लाइन नंबर 16 की रहने वाली दस साल की पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 25 जून उनका परिवार किसी समारोह में गया था।  बेटी घर में अकेली थी। इस बीच भतीजा बबलू चाभी लेने के बहाने घर में आया और उसकी दस साल की बेटी के साथ बलात्कार की कोशिश करने लगा। पड़ोस की एक युवती उनके घर में आई तो आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके घर पहुंचने पर बेटी ने आपबीती बतायी।  पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 354,452,7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें