फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी आवास विकास परिषद की नीलामी आदेश पर रोक

Sat, 21 Mar 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के उत्तराखंड में स्थित उसकी संपत्तियों की नीलामी करने के आदेश पर रोक लगा दी है। यह भी आदेश दिया है कि याचिका के अंतिम निर्णय तक उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद कोई भी नीलामी संबंधी आदेश जारी नहीं करेगा।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से 14 मार्च 2015 को उत्तराखंड में स्थित अपनी संपत्तियों की नीलामी के लिए टेंडर निकाला है, जिसमें नीलामी 23 मार्च 2015 को होनी है।

याची का कहना था कि धारा 43 उत्तर प्रदेश रि-आर्गनाइजेशन एक्ट 2000 के अंतर्गत राज्य गठन 9 नवंबर 2000 के बाद उत्तराखंड में स्थित सभी संपत्ति उत्तराखंड राज्य की संपत्ति होगी तथा कोई भी व्यक्ति उस संपत्ति का निस्तारण राज्य सरकार की सहमति के बिना नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें