फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली-लखनऊ के लिए गिनती के मिले यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज बसें सवारियों के संकट से जूझ रही हैं। बृहस्पतिवार को भी काठगोदाम और हल्द्वानी की रोडवेज बसों को कम सवारी मिली। दिल्ली और लखनऊ रूट की बसें पांच से आठ यात्री लेकर ही रवाना हुईं। हालांकि जनपद के अंदर के रूटों पर पर्याप्त यात्री मिले।
विज्ञापन

हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में बृहस्पतिवार को यात्रियों की कमी के कारण कई बसें खड़ी रह गईं। दिल्ली जाने वाले यात्री न मिलने के कारण सात बसों को रोकना पड़ा। जो बसें दिल्ली गईं उसमें भी आठ से 10 यात्री रहे। लखनऊ की बस में पांच से आठ सवारी ही आईं। नैनीताल, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा रूट पर जाने वाली बसों में यात्रियों का संकट नहीं था। एआरएम हल्द्वानी संजय पांडेय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सवारी की संख्या घटी है। कुछ रूटों पर बसों की संख्या घटाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें