फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ज्योलीकोट में लोगों के मन से डर दूर करने के लिए काउंसलिंग और योग सहारा

Fri, 23 Oct 2026 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में बीते महीनों पीलिया के प्रकोप के बाद लोगों के मन में अब भी बीमारी को लेकर भय बना हुआ है। लोगों की आशंकाएं दूर करने और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से काउंसलिंग के साथ योग कराया जा रहा है। विभाग की टीम लोगों से लगातार संपर्क में रहकर उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते महीनों ज्योलीकोट क्षेत्र में 500 से अधिक लोग पीलिया की चपेट में आ गए थे। एहतियात के तौर पर करीब दो महीने तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए। मामलों में कमी आने के बाद पांच अक्तूबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खोले गए। हालांकि, बीमारी के भय के चलते शुरुआती दिनों में स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। अब स्थिति सामान्य होने के बावजूद लोगों के मन में बीमारी को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहा है।
सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि लोगों के मन से बीमारी का भय दूर करने के लिए विभाग की ओर से लगातार संपर्क कर काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही योग के माध्यम से लोगों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़े और अनावश्यक भय कम हो। उन्होंने बताया कि स्कूलों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। मरीजों की ट्रैकिंग के साथ स्वास्थ्य जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें