फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गैस बुकिंग के बाद डीएसी नंबर न मिलने पर सभासद ने उठाए सवाल

Thu, 16 Apr 2026 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल के वार्ड-आठ अयारपाटा के सभासद मनोज साह जगाती ने पर्वत गैस सर्विस को ज्ञापन सौंपकर गैस बुकिंग से जुड़ी गंभीर समस्या उठाई है। उन्होंने पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक को ज्ञापन देते हुए कहा कि अप्रैल में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद भी डीएसए नंबर प्राप्त नहीं हो रहे हैं। एक अप्रैल से नौ अप्रैल के बीच जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई, उन्हें डीएसी नंबर नहीं मिला जबकि नौ अप्रैल के बाद बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर जारी हो गए। इस विसंगति के चलते पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो वह जनप्रतिनिधि होने के नाते गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें