फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप और शीला माउंट सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप और शीला माउंट ने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहला मुकाबला मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप और आरबीएस भोले ब्वायज के मध्य हुआ। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 194 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भोले ब्वायज की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 151 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला शीला माउंट विनिंग एज और एनवाईएस के मध्य हुआ। इसमें शीला माउंट ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें