फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड, एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी शूटर को किया गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 12:30 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

रुद्रपुर पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी शूटर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
प्रकाश धामी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के बहुचर्चित पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी शूटर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर रिंकू शर्मा थाना डिमरी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। 12 अक्टूबर 2020 को रुद्रपुर क्षेत्र के भदईपुरा वार्ड नंबर 13 में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह नौ बजे एक आई-10 कार में सवार बदमाश भदईपुरा पहुंचे। एक युवक ने पार्षद धामी को घर से बाहर बुलाया और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान कार में सवार अन्य बदमाश मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों की गोलियां धामी के सिर, गले और सीने में लगीं। गंभीर रूप से घायल पार्षद ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा कर उनकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी 
विज्ञापन


हत्या के पीछे की वजह
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह हत्या राजनीतिक रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी। हत्या को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पेशेवर शूटरों को चार लाख की सुपारी दी गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया। पुलिस अब तक सात में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि रिंकू शर्मा उर्फ पंडित घटना के बाद से ही फरार था।

पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड राज्य के चर्चित जघन्य अपराधों में से एक था, जिसमें शामिल आरोपी पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। -अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें