फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अनदेखी से नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त के दफ्तर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर आयुक्त कक्ष में धरना प्रदर्शन करते पार्षद।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के कई पार्षदों ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में उनके दफ्तर पहुंचकर नारेबाजी की। कहा कि यदि अधिकारियों का इसी तरह का व्यवहार बना रहा तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने से पहले पार्षदों ने निगम सभागार में बैठक करते हुए कहा कि उनके अधिकार का हनन किया जा रहा है। उन्हें कोई भी वित्तीय अधिकार नहीं दिया गया है। बोर्ड गठित हुए चार माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक उनके प्रस्तावों पर अधिकारियों ने अमल नहीं किया है। ऐसे में वह जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वार्डों में सफाई कर्मचारी दोपहर बाद ड्यूटी करने नहीं पहुंच रहे हैं। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद समस्याएं हल नहीं हो रही हैं। बैठक के बाद पार्षद नगर आयुक्त ऋचा सिंह के दफ्तर जा धमके और वहां उनकी अनुपस्थिति में नारेबाजी करने लगे। उन्होंने निगम के अधिकारियों पर तानाशाही व मनमानी का आरोप लगाया। नारेबाजी सुन सहायक नगर आयुक्त ईश्वर सिंह रावत और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जितेश कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने पार्षदों को किसी तरह समझाया। प्रदर्शन करने वाले पार्षदों में मुकुल बलूटिया, इमरान, प्रीति आर्या, निर्मला तिवाड़ी, चंद्र प्रकाश, मो. गुफरान, रोहित कुमार, तनुजा जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें