फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन कटौती को लेकर निगम कर्मी आक्रोशित

विज्ञापन
हल्‍द्वानी स्थित आरएम कार्यालय में धरना देते उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के लोग। अ?
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर। वन निगम कर्मचारियों ने वेतन कटौती और 11 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने पर कुमाऊं क्षेत्र के कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि वन निगम राज्य के श्रेष्ठ निगमों में एक है लेकिन प्रबंध तंत्र द्वारा कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीडी मिश्रा की अध्यक्षता और मोहन सिंह मेहरा के संचालन में हुई सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलापति सनवाल, मधुसूदन लोहनी, महेश तिवाड़ी, ललित जोशी, चंद मोहन पांडे, अखिलेश कुमार चतुर्वेदी, नंद लाल, हेमंत जोशी, देवेंद्र नयाल, महेंद्र सिंह गैड़ा आदि थे।
उधर, रामनगर के कर्मचारियों ने भी निगम कार्यालय में दो दिनी धरना शुरू कर दिया है। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीसी बिष्ट की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय मंत्री पीपीएस भोज के संचालन में हुई सभा में प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने क्षेत्रीय प्रबंधक से कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार अधिकारी, मोहन सिंह चौहान, मदन मोहन पांडे, ध्यान सिंह अधिकारी, हरीश कविदयाल, एमपी सिंह, ध्यान सिंह अधिकारी, ईश्वरी भट्ट, मोहनी जोशी, उषा पांडे, धना पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगेें
- 1991 से नियमितीकरण के हाईकोर्ट के आदेश को पूरी तरह लागू किया जाए
- उत्तराखंड सेवा नियमावली बनाई जाए
- स्केलर को नियमावली के अनुसार प्रमोशन का लाभ दिया जाए
- वाहन भत्ता पूर्व की तरह बहाल किया जाए
- लंबित पड़े प्रमोशनों में तुरंत कार्रवाई हो
- कई सालों से एक जगह पर तैनात अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें